यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का कल तीसरा दिन था। सुबह 6 बजे से ही केंद्रों के बाहर छात्रों की लंबी कतार नजर आने लगी। कोई अपने अभिभावक के साथ तो कहीं छात्र खुद परीक्षा देने पहुंचा। नकलविहीन परीक्षा के तहत कहीं छात्रों से जूते और चप्पलें भी उतरवा ली गई। वहीं पर छात्र कई जगह अंधेरे में पेपर देते दिखाई दिए। इसी हलचल के बीच डिप्टी सीएम ने परीक्षा केंद्रों का मुआयना भी किया। बता दें, वैसे तो परीक्षाएं सात फरवरी से शुरू हैं। वहीं, प्रमुख विषयों की परीक्षा कल (मंगलवार) से शुरू हो गई हैं। हाईस्कूल, इंटर के छात्रों का हिंदी व वाणिज्य का पेपर था। नकलचियों पर सीसी कैमरे की नजर, तो कहीं जूते के साथ उतरवाई चप्पलें भी सख्त व्यवस्था के चलते परीक्षा के तहत मोहनलालगंज के सिसेंदी में स्थित हीरालाल यादव इंटर कॉलेज में छात्रों से जूते के साथ-साथ उनकी चप्पलें भी उतरवाई गई l वही दूसरी तरफ, सीसी कैमरे के जरिए परीक्षा केंद्रों की निगरानी की गई। वहीं, जनता इंटर कॉलेज में छात्र अंधेरे में परीक्षा देने पर मजबूर हैं। परीक्षा कक्ष में एक बल्ब की रोशिनी तक नहीं दिखाई दी। परीक्षा क...
Comments
Post a Comment